
वाराणसी । जश्न फैशन लाइफस्टाइल के करवाचौथ एवं दीपावली के उपलक्ष में एक भव्य मेले का आयोजन महमूरगंज स्थित शुभम लॉन परिसर में किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथियों अंजू रुंगटा, उमा बजाज, रिंकू रुंगटा, डॉक्टर दीपाली गुप्ता, सुनीता जैन, मीना त्रिवेदी, बीना राय, आशा गोयल, शालिनी मेहरा, डॉक्टर नम्रता ओहरी, आयशा ओहरी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस पूरे मेले का टाइटल स्पॉन्सर “RALFH” मयंक चौधरी एवं महिमा चौधरी द्वारा किया गया। जश्न फैशन लाइफस्टाइल मेले के 15वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर आज वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पच्चीस लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजिकाओं नीतू मुरारका, नैंसी बत्रा एवं साक्षी कपूर ने बताया कि इस फैशन लाइफस्टाइल मेले में देश के अलग-अलग शहरों जैसे जयपुर, कोलकाता, नई दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, भदोही, अमृतसर एवं वाराणसी और आसपास से भी कई नायाब एवं कलात्मक वस्तुओं के लगभग सत्तर से भी ज्यादा स्टाल लगे हैं, जिसमें करवाचौथ एवं दीपावली को देखते हुए कपड़े, चादर, बंदनवार, आर्ट ज्वेलरी, फर्नीचर, हाउसहोल्ड प्रोडक्ट, कॉरपोरेट गिफ्ट, होममेड आइसक्रीम, रियल डायमंड ज्वेलरी और सिल्वर ज्वेलरी भी आकर्षण का केंद्र रहे। मेले में मारवाड़ी समाज के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं ने भी जमकर खरीदारी की एवं मेले की भरपूर सराहना की। वहीं मेले की संयोजिका नैंसी बत्रा ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए इस मेले में एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की घरेलू उपयोग की वस्तुओं का संकलन मिलना बेहद ही अद्भुत है, साथ ही मेले में लगे भिन्न-भिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के स्टाल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। मेले का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है जिसका शहर में यह पंद्रहवां वर्ष है तथा लगभग पंद्रह वर्षों से इस मेले का आयोजन नीतू मुरारका साक्षी कपूर एवं नैंसी बत्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है ।।

