
वाराणसी । नमामि गंगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन पर मां गंगा को 76 मीटर लम्बी चुनरी चढ़ाई गई और प्रसाद स्वरूप उसे जरूरतमंदों में वितरित किया गया। सामने घाट पर इस दौरान पूरे विधि विधान से नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का पूजन अर्चन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ‘बार-बार ये दिन आए, तुम जियो हजारों साल’ जैसे गीत गूंजे। इसके साथ ही ‘शांताकारं भुजगशयनम्’ सहित वैदिक मंत्रों का पाठ किया गया। आरती के बाद लोगों के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया। इस दौरान ‘ भारत माता की जय’ के जयकारे भी लगाए गए। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से आशीर्वाद मांगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का मुख्य उद्देश्य “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश का समावेशी विकास करना और वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित भारत बनाना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास और गरीब कल्याण को एक साथ देखा है। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन देने, देशभर में 90 से अधिक एयरपोर्ट और 140 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने, 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर देने, 1.45 लाख किलोमीटर सड़कें और 3000 किमी आधुनिक एक्सप्रेसवे बनाने, 50 करोड़ लोगों को ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 10 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन देने जैसे कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अथक परिश्रम से इन 12 वर्षों में एक भी दिन अवकाश लिए बिना देश और देशवासियों की सेवा की है। आयोजन के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला सुभाष श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार पाण्डेय, लल्लन सिंह, महेंद्र तिवारी ,निर्मल सिंह अनीता सिंह, विनोद सिंह, राम सिंह , राजकपूर सिंह, कृष्णानंद, आशीष कुमार राय, केदारनाथ त्रिपाठी, एवं सैकड़ों नागरिक शामिल हुए ।।
