इंटरनेट डेस्क। इजरायल-हमास के बीच जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्षों का विवाद बढ़ता जा रहा है। इजरायली सेना की ओर से हमास पर लगातार कार्यवाई की जा रही है। अब हमास के नेताओं ने एक अलटीमेट दे दिया है।

उन्होंने अब अपने लोगों को निर्देश दिया है कि अगर उन्हें लगता है कि इजरायली सेना आगे बढ़ रही है, तो वे बंधकों को मार दें। हमास द्वारा प्रकार का आदेश देने के बाद दोनों पक्षों की बीच की अस्थिर स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

इजरायली अधिकारियों का हवाला से जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में बंधकों को रखने वाले हमास के सैनिकों को अब निर्देश दिया गया है कि अगर उन्हें लगता है कि इजरायली सेना निकट आ रही है, तो वे बंधकों को गोली मार दें। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को समाप्त करने की ठान ली है। इसके तहत इजरायली सेना की ओर से लगातार हमास पर हमले किए जा रहे हैं।

PC:pbs

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *