मेलबर्न। आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वार्न के आकस्मिक निधन के बाद परिजनों ने उनके राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की पेशकश की है। वार्न को दुनिया को सर्वश्रेष्ठ स्पिनर माना जाता था। उनका शुक्रवार को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे।

महान स्पिनर वार्न के निधन पर विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने कहा, ”विक्टोरिया ने एक आइकन को खो दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने एक दिग्गज खो दिया है। पूरी क्रिकेट दुनिया स्पिनर के सरताज के निधन पर शोक मना रही है। शेन वार्न ने क्रिकेट की नई पीढèी को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा, ”मैंने उनके परिवार को शेन वार्न के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की पेशकश की है ताकि विक्टोरिया के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भी पूर्व क्रिकेटर को श्रद्धांजलि दी है।
श्री मॉरिसन ने ट््वीट किया, ”शेन वार्न के निधन की खबर से आस्ट्रेलिया की जनता हैरान और दुखी है। वह महज 52 साल के थे। वार्न हमारे महान खिलड़यिों में से एक थे। वह उन लोगों में से एक थे, जिन्होंने डॉन ब्रेडमैन की तरह असाधारण उपलब्धियां हासिल की थी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ”उनकी उपलब्धियां उनकी प्रतिभा, अनुशासन और खेल के प्रति उनके जुनून को दर्शाति थी, लेकिन शेन वार्न ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए इससे कहीं अधिक सम्मान योग्य थे। वह दिग्गजों खिलाड़यिों में से एक थे। सभी उनसे प्यार करते थे। हम सभी उनके निधन से बहुत दुखी हैं। रॉड मार्श के निधन के एक दिन बाद ऐसा होगा, इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था।

उन्होंने कहा, ”शेन जैसा कोई नहीं था। उन्होंने अपना जीवन अपने तरीके से जिया। उनकी उपलब्धियां बेमिशाल थी। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट जगत के महान स्पिनर वार्न का शुक्रवार को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वॉर्न ने 1992 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 145 टेस्ट खेले। इस दौरान उन्होंने 708 विकेट लिए। वहीं 194 एकदिवसीय मैचों में वार्न ने 293 विकेट चटकाये।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *