इंटरनेट डेस्क। सऊदी अरब में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण यहां पर बड़़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। खबरों के अनुसार, मक्का-मदीना पहुंच रहे हज यात्रियों की मौत की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

यहां पर लू और हीटस्ट्रोक के कारण 900 से अधिक यात्री अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 1400 हज यात्री लापता हैं। अरब अधिकारियों के अनुसार, यहां पर भीषण गर्मी के कारण मिस्र के सर्वाधिक लोगों ने जान गंवाई है। यहां के 600 लोगों की मौत हो चुकी है। मक्का-मदीना में मरने वाले भारतीय हज यात्रियों में भारत के भी 90 लोग शामिल हैं।

खबरों के अनुसार, इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का में हज यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 1.8 मिलियन से अधिक हो चुकी है। यहां पर इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को तो यहां तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था।

PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *