दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए समर्पित संगठन “मनोशान्ति सेंटर फॉर मेंटल हेल्थ केयर , सक्षम काशी और बीकाइंड इंडिया ” के तत्वावधान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अन्तर्विश्वविद्यालयीय शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक प्रोफेसर पी.एन. सिंह ने दिव्यांगजनों के लिए कार्य कर रहे संगठन “सक्षम , मनोशान्ति सेंटर फॉर मेन्टल हेल्थकेयर व बी-काइंड की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिव्यांगों के हौसलों को पंख देना दैवीय कार्य है ।
सक्षम, काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में यू पी कॉलेज के सन्ध्या हाल में आयोजित कार्यकम में
महानगर अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया ।
सात दिवसीय कार्यशाला के दौरान उत्कृष्ट कार्य कर रहे दिव्यांगजनों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया, साथ ही कोविड काल में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिये पत्रकार बंधु, डॉक्टरो एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ट लोंगो को सम्मानित कर प्रस्तिपत्र एवं मोमेंटो दिया गया।
अतिथियों में प्राचार्य प्रोफेसर डी. के. सिंह, डॉ वी एस पाण्डेय, डॉ राकेश सिंह (न्यूरो सिटी हॉस्पिटल), भाजयुमों के जिलाध्यक्ष अमन सोनकर, कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता की उपस्थिति रही। जिला दिव्यांग अधिकारी राजेश मिश्रा ने दिव्यान्गों के लिये सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकार दिव्यान्गों को स्वावलंबी बनाने हेतु समर्पित है ।
मनोशान्ति सेंटर में चल रहे 7 दिवसीय “दिव्यांग उत्थान शिविर” व बी- काइंड के कार्यों की जानकारी के बारे में डॉ शिवांगी श्रीवास्तव ने विस्तार से बताया तथा कार्यक्रम का संचालन कर रहे नारायण सिंह ने सवा लाख पौधे लगाने का संकल्प दिलाते हुए सभी को पौधों का वितरण किया ।
सक्षम के सह-सचिव अखिलेश पाठक ने अतिथियों सहित मीडिया तथा समाजसेवा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे लोगों का सम्मान किया तथा प्रंतीय महिला प्रमुख नैदानिक मनोवैज्ञानिक शिवांगी जी ने धन्यवाद दिया और कार्क्रम को सफल बनाने में अहम योगदान देने वाले वरुण सिंह, अन्नपूर्णा गुप्ता, सबा तशलिम,प्रभा दीक्षित, रविकांत,और उज्जवल प्रताप सिंह को पुरस्कृत कर सम्मानित किया
उक्त कार्यक्रम में सूर्या राय, ऋषी पाण्डेय, आशीष सिंह , शशि प्रकाश, नेहा श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित थे ।
