इंटरनेट डेस्क। हमास को समाप्त करने के बाद इजरायली सेना की ओर से गाजा के बाद राफा में भीषण तबाही मचाई है। अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राफा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। एक टीवी साक्षात्कार के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि राफा में लड़ाई अपने अंतिम दौर में है।

यहां जल्द ही लड़ाई खत्म हो जाएगी। बेंजामिन नेतन्याहू ने हालांकि इस दौरान ये भी स्पष्ट कर दिया कि हमास के खिलाफ उनकी जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक वो सत्ता से बाहर नहीं हो जाता।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बोल दिया कि हमास से यदि कोई समझौता होता है, तो वो हमारी शर्तों के मुताबिक ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी शर्तें युद्ध को खत्म करने के साथ ही बंधकों को छुड़ाना है।

बेंजामिन नेतन्याहू ने इस दौरान बड़ी बोल दी है। उन्होंने हमास को गाजा छोडऩा ही होगा। हिजबुल्लाह की तरफ से हमले तेज होने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ये बड़ा बयान दिया है।

PC:edition.cnn
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *