खेल डेस्क। बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान में आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के निशाने पर विराट कोहली का एक विश्व रिकॉर्ड होगा।

रोहित शर्मा अगर आज फाइनल में 72 रन बना लेते हैं तो वह किसी भी टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। अभी तक ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। विराट कोहली ने 2014 विश्व कप में 319 रन बनाए थे, जो एक संस्करण में किसी बल्लबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं।

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा इस टी20 विश्व कप में अभी तक 7 मैचों में 248 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनका एवरेज 41.33 और स्ट्राइक रेट 155.97 रही है। रोहित शर्मा अभी शानदार फॉर्म में हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए तो लग रहा है कि वह इस मैच में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

PC:अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *