खेल डेस्क। देश के सबसे सफल कप्तानों में शामिल सौरव गांगुली का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 8 जुलाई 1972 को हुआ था। सौरव गांगुली ने अपने खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित की है। उनकी कप्तानी का लोहा तो दुनिया मानती है।

आज हम आपको इस पूर्व भारतीय कप्तान की कुल संपत्ति के बारे में जानकार देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, सौरव गांगुली की कुल संपत्ति 85 मिलियन डॉलर यानी लगभग 700 करोड़ भारतीय रुपए है। उनकी अधिकांश आय और कुल संपत्ति क्रिकेट से आई है। उनकी की ब्रांड वैल्यू बहुत अधिक है, और वे दुनिया भर में सबसे सम्मानित खिलाड़ी भी हैं।

वे एक कमेंटेटर के रूप में विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों से भी बड़ी रकम कमाते हैं। इसके अलावा कई ब्रांड का विज्ञापन भी करते हैं, जिसके लिए वे बहुत बड़ी रकम लेते हैं। सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस पूर्व भारतीय क्रिकेट की मासिक आय 8 करोड़ रुपए है। उनका कोलकाता में एक आलीशान डिजाइनर घर है जिसे उन्होंने वर्ष 2009 में खरीदा था। उनके इस घर की वर्तमान कीमत 7 करोड़ रुपए है।

PC:naidunia

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *