खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुने जाने के कुछ हफ्ते बाद ही बंगाल के लेग-स्पिनर रोहित यादव को अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी महंगा पड़ गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसके लिए रोहित यादव पर दो साल का बैन लगा दिया है। मूल रूप से यूपी निवासी रोहित जुलाई में श्रीलंका के दौरे पर गई अंडर-19 टीम में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने छह विकेट हासिल किए थे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने उन्होंने बताया कि रोहित यादव को दो साल के लिए बैन कर दिया गया है।

वह इस महीने के आखिर में राजकोट और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाले भारत के घरेलू वनडे और मल्टी-डे मैचों की टीम का भी हिस्सा थे। रोहित को लेकर खुलासा हुआ कि उनके अलग-अलग साल 2007, 2009 और 2010 वाले तीन बर्थ सर्टिफिकेट हैं। इसी कारण वह एज-ग्रुप क्रिकेट खेलने के लिए अयोग्य हो गए हैं।

PC:  punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *