इंटरनेट डेस्क। नेपाल बाढ़ में अभी तक 1,282 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 5,300 से ज्यादा लोग लापता हैं। राहत और बचाव दलों ने 12,038 लोगों को सुरक्षित निकाला है। इसी बीच नेपाल में एक बड़ा चमत्कार देखने को मिला है।
इस प्राकृतिक आपदा के 9 दिन बाद त्रिशूली-3 ‘ए’ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकाले गए हैं। रेस्क्यू टीम ने आज दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी पहचान संजय साह और कबीर महर्जन के रूप में हुई है।
बाढ के बाद त्रिशूली-3 ‘ए’ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में 42 कर्मचारी और मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिली है। अब इसमें से दो लोग जिंदा मिल गए हैं। इससे रेस्क्यू टीम की बचाव अभियान में उम्मीद बढ़ी है। खबरों के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरंग के भीतर से इंसानी आवाज सुनाई देने के बाद नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल की टीमों ने सुरंग में तलाशी अभियान तेज किया। इसके बाद टीमों को यहां दो लोग जिंदा मिले।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
