खेल डेस्क। स्टार ओपनर स्मृति मंधाना (124 रन) की तूफानी पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने एसीसी वूमेन्स एशिया कप 2026 में हांगकांग पर बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193/5 का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में हांगकांग की पूरी टीम सिर्फ 12 ओवर में 56 रन पर सिमट गई।
भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा और प्रतीका रावल दो-दो विकेट अपने नाम करने में सफल रही। स्मृति मंधाना ने इस शतकीय पारी से दो विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं।
इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट की महान खिलाड़ी मिताली राज का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में स्मृति ने अपने इंटरनेशनल कॅरियर की 303वीं पारी में यह खास मुकाम हासिल किया। मिताली राज के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10868 रन दर्ज थे। स्मृति के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 10880 रन हो गए हैं।
दुनिया की इन तीन दिग्गजों को छोड़ा पीछे
हांगकांग के खिलाफ स्मृति ने 64 गेंदों में 124 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और सात छक्के लगाए। इस पारी के माध्यम से वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गई हैं। ये उनका 18वां शतक है। इस मामले में उन्हेांने मेग लैनिंग और लौरा वोल्वार्ड्ट और हेले मैथ्यूज को पीछे दिया है, इन तीनों के नाम 17-17 शतक दर्ज हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
