इंटरनेट डेस्क। लम्बे समय से चला आ रहा रूस-यूक्रेन विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। अब रूस की ओर यूक्रेन के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया गया है। खबरों के अनुसार, अब रूस की ओर से गत चार महीन में यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला किया गया है। इस हमले में यूक्रेन में 37 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। रूस के ओर से अब ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक किया है, इसमें तीन बच्चों सहित 37 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आई है। खबरों के अनुसार, रूसी सेना की ओर से अब बच्चों के एक अस्पताल पर भी हमला किया है, जिससे इसकी इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दिया ये बयान
रूस की ओर से यूक्रेन की अलग-अलग जगहों पर किए गए हमले में कम से कम 170 लोग घायल होने की खबर है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट पर एक बयान के माध्यम से जानकारी दी गई है। इसके माध्यम से उन्होंने बताया कि रूसी बमबारी ने पांच यूक्रेनी शहरों को विभिन्न प्रकार की 40 से अधिक मिसाइलों से निशाना बनाया, जिससे रिहाइशी इमारतें और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे नष्ट हो गए।
क्रीर्वी रीह में नगर प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सांद्र विल्कुल ने ये जानकारी
क्रीर्वी रीह में नगर प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सांद्र विल्कुल ने भी इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक बड़े पैमाने पर किए गए मिसाइल हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और 47 अन्य लोग घायल हो गए।
PC:livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
