खेल डेस्क। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू एक बार फिर से खेलों के इस महाकुंभ में अपने खेल का जलवा दिखाती हुई नजर आएंगी। उन्हें 26 जुलाई से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए आसान ग्रुप में जगह मिली।

ओलंपिक में बैडमिंटन स्पर्धाएं 27 जुलाई से शुरू होंगी। रियो खेलों में रजत पदक और उसके बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू के पास अब पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर इतिहास रचने का मौका होगा। पेरिस ओलंपिक के लिए उन्हें को 10वीं वरीयता दी गई है।

विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज सिंधू को महिला एकल के ग्रुप एम में एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुउबा (विश्व रैंकिंग 75) और मालदीव की फातिमाथ नबाहा अब्दुल रज्जाक (विश्व रैंकिंग 111) के साथ जगह मिली है। अब उनके पास लगातार तीसरे ओलंपिक में पदक के लिए चुनौती पेश करने का मोका होगा। वह अब पदक जीतने में सफल हो जाती है तो भारत की ओर से तीन ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएगी। सिंधू के सामने प्री-क्वार्टर फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त हे बिंग जिओ की चुनौती हो सकती है।

PC:indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *