कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण दिनांक-04.07.2022

   पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 04.07.2022 को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर चोरी की मोटरसाइकिल सूपर स्पेलेंडर के साथ अभियुक्त 1. अनिल गुप्ता पुत्र फूलचन्द्र गुप्ता निवासी डिघिया, थाना-बडागाँव, जनपद वाराणसी को हथिवार मोड़ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव में मु0अ0सं0 0268/2022 धारा 379/411 भा0द0वि0 पंजीकृत है । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
अनिल गुप्ता पुत्र फूलचन्द्र गुप्ता निवासी डिघिया, थाना-बडागाँव, जनपद वाराणसी उम्र लगभग 24 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः
मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्पेलण्डर UP65CY5137
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः
उ0नि0 अतुल कुमार अन्जान, उ0नि0 प्रशिक्षु सत्यम यादव, का0 महताब आलम, का0 प्रमोद कुमार राम, का0 राहुल कुमार गौड़, का0 राजकुमार यादव थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी ग्रामीण।

सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *