By Hanuman Kasotiya
खेल डेस्क।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले का आज निर्यायक दिन है। तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 233 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अभी भी कीवी टीम से 125 रन पीछे है। मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय टीम ने छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है। टीम इंडिया ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में सौ छक्के पूरे किए हैं। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में 100 छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।

इन देशों के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल चुकी है टीम इंडिया
टीम इंडिया इस साल अभी तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो, इंग्लैंड के खिलाफ पांच और बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज खेल चुकी है। अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेल रही है।

विराट कोहली ने लगाया टीम इंडिया की ओर से इस साल का 100वां छक्का
भारतीय टीम ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पांच छक्के लगाए। सरफराज खान ने तीन और रोहित शर्मा तथा विराट कोहली ने एक-एक छक्का लगाया। टीम इंडिया के लिए इस कैलेंडर ईयर का 100वां छक्का विराट कोहली ने लगाया। विराट ने 30वें ओवर की पहली गेंद पर एजाज पटेल की गेंद पर डाउन द ग्राउंड छक्का लगाकर भारत के नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया। टेस्ट में एक कैलेंडर ईयर में इंग्लैंड ने सर्वाधिक 2022 में 89 छक्के लगाए थे। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में ये रिकॉर्ड धवस्त कर दिया था।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *