नयी दिल्ली। अनुभवी सानिया मिर्ज़ा और एकल खिलाड़ी अंकिता रैना तथा करमन कौर थंडी को तुर्की के अंताल्या में 12 अप्रैल से शुरू होने वाले बिली जीन किग कप एशिया ओशियाना ग्रुप वन स्पर्धा के लिये भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
रूतुजा भोसले भी टीम में है जबकि रिया भाटिया ने जील देसाई की जगह ली है।
भारत को पिछले साल अप्रैल में प्लेआफ मुकाबले में लाटविया ने 3 . 1 से हराया था ।

भारत इसमें चीन, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया गणराज्य और न्यूजीलैंड के साथ खेलेगा । शीर्ष दो टीमें प्लेआफ में पहुंचेंगी । कप्तान विशाल उप्पल ने कहा कि अगले चरण में पहुंचने के लिये टीम को काफी मेहनत करनी होगी ।

उन्होंने कहा ,” चयन समिति का मानना था कि ऊंची रैंकिग होने के कारण रिया को मौता मिलना चाहिये ।वह पिछली बार कोरोना महामारी के कारण नहीं खेल सकी थी । क्वालीफिकेशन जोन कठिन है जिसमें चीन और जापान से खतरा होगा ।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *