वाराणसी 1 सितंबर। आज जिला/महानगर समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी नगर निगम, नगर निकाय एवं नगर पालिका परिषद के चुनाव की तैयारी के संबंध में एक बैठक श्री शिरडी साईं लान केराकतपुर लोहता वाराणसी में की गई। जिसमें उपरोक्त चुनाव के प्रभारीगण माननीय मनोज पांडेय विधायक/मुख्य सचेतक विधान मंडल दल उत्तर प्रदेश, माननीय विधायक जाहिद बेग एवं माननीय विधायक डॉक्टर आर के वर्मा उपस्थित थे। प्रभारियों द्वारा सपा पार्षद, पूर्व पार्षद, नगर निगम का चुनाव लड़ चुके पूर्व प्रत्याशीगण एवं नगर निगम में सम्मिलित किए गए ग्राम सभाओं के नेताओं के साथ गहन मंत्रणा की गई। बैठक में नगर आयुक्त एवं जिला प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से परिसीमन किए जाने एवं पूर्व के वार्डों को तोड़ मरोड़ कर नए वार्डों को बनाए जाने की शिकायत पार्टी नेताओं द्वारा प्रभारी गण को दी गई।
 बैठक में उपस्थित नगर निगम चुनाव के प्रभारी एवं मुख्य अतिथि मनोज पांडेय विधायक/मुख्य सचेतक विधानमंडल दल ने कहा कि जिस साथी को भी नगर निगम का चुनाव लड़ना हो वह अपने वार्ड में घर घर जाकर समाजवादी पार्टी के नीतियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कुनीतियों जैसे महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व महिला अपराधों के बारे में बताएं। आगामी नगर निगम चुनाव समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 37%  से ज्यादा वोट मिला था जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। बढ़ती हुई महंगाई के कारण वर्तमान भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग हो गया है और बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
 बैठक में उपस्थित प्रभारी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक जाहिद बेग ने कहा कि मैं भदोही से विधायक हूं पहले भदोही वाराणसी जनपद मे आता था मैं वाराणसी से भलीभांति परिचित हूं मेरा बराबर यहां आना जाना रहता है। आगामी नगर निगम चुनाव में मैं यही पर रह कर एक रणनीति के तहत पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने का काम करूँगा। क्योंकि वाराणसी प्रधानमंत्री का क्षेत्र है इस वजह से यहां पूरी मजबूती के साथ दमखम के साथ चुनाव लड़ना होगा।
बैठक में उपस्थित प्रभारी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक आर के वर्मा ने कहा कि वाराणसी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी द्वारा बनारस को क्योटो बनाने का वादा किया गया था लेकिन बनारस तो क्योंटो नहीं बन सका बल्कि क्योटो की जगह लूटो नीति पर काम चल रहा है। हर जगह लूट मची हुई है। महंगाई अपने चरम सीमा पर है जो सिलेंडर पहले ₹300 में मिलता था आज ₹1100 में मिल रहा है। आज खाने पीने की चीजें गरीब आदमी की पहुंच से बाहर निकल चुकी हैं आम जनता महंगाई से त्रस्त है। समीक्षा बैठक मे आए प्रभारीओ का स्वागत *जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड पहलवान एवं सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा* ने बड़ा माला पहनाकर अभिनदंन किया। 
*बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, संचालन जिला महासचिव आनंद मौर्य व जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट एवं धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया*।
बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, पूर्व मंत्री डॉ बहादुर सिंह यादव, पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा किशन दिक्षित, अशफाक अहमद डब्लू, श्रीमती पूजा यादव, डॉ उमाशंकर यादव, डॉक्टर ओपी सिंह, हीरालाल मौर्य, उमेश प्रधान, उमाकांत त्रिपाठी, अजय चौधरी, दिलीप कश्यप, संजय यादव चाचू, समीम अंसारी, वरुण सिंह, सत्य प्रकाश सोनकर, हरीश नारायण सिंह, डब्लू मौर्य, हारुन अंसारी, हर्ष राजभर, प्रशांत सिंह पिंकू, रवि कांत विश्वकर्मा, दीप चंद गुप्ता, भीष्म नारायण यादव, कन्हैया राजभर, मानसिंह राजभर, अब्दुल कलाम कुरेशी, दूधनाथ राजभर, अविनाश यादव विक्की, नत्थू सोनकर, अखिलेश यादव, तनुज पांडेय, इम्तियाज फारुकी, मोती लाल यादव, ओम प्रकाश पटेल, महेंद्र सिंह शक्ति, मनोज यादव पार्षद, गोपाल यादव पार्षद, राजेश पासी पार्षद, शंकर बिशननी, धनंजय यादव, गोलू उपाध्याय, सत्यनारायण यादव, वसीम अहमद, इस्तीयाक अहमद एवं संदीप मिश्रा , हारून अंसारी,आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए ।।
      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *