ढोल नगाड़ों, बेंड बाज़ा एवं गुलाब की पंखुड़ियों के साथ हुआ अभूतपूर्व स्वागत


देर रात हो जाने के बावजूद बाबतपुर से सर्किट हाउस के बीच डटा रहा भाजपा कार्यकर्ताओ का हुजूम


वाराणसी 1 अगस्त :- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह चौधरी के प्रथम काशी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ढोल नगाडे की थाप के साथ माला पहनाकर एवं बुके भेटकर भव्य स्वागत किया।
देर रात हो जाने के बावजूद बाबतपुर से सर्किट हाउस के बीच भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं महानगर के कार्यकर्ताओं का हुजूम अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए डटा रहा।
बाबतपुर एयर पोर्ट से निकलकर जब प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सर्किट हाऊस के लिए निकला तब काजीसराय, हरउवां, तरना, शिवपुर में वाराणसी जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल -नगाडे़, बैंड-बाजा के बीच पुष्प वर्षा कर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का अभूतपूर्व स्वागत किया। वही महानगर सीमा में प्रवेश पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में गिलट बाजार (संत अतुलानंद) पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर गुलाब की पंखुड़ियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष की जोरदार आगवानी करते हुए स्वागत किया।
स्वागत करने वालो में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु”, शहर दक्षिणी विधायक डाॅ नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, अजगरा विधायक टी राम, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, मनीष कपूर, अशोक पांडेय, शिवनाथ यादव, केदार नाथ सिंह, कौशलैंद्र सिंह पटेल, अशोक चौरसिया, संतोष पटेल, सुशील त्रिपाठी, अशोक तिवारी, राकेश शर्मा, सुदामा पटेल, नागेंद्र रघुवंशी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, क्षेत्रीय सह-मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी,अशोक पटेल, राहुल सिंह, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, अरविंद पटेल,जिला एवं महानगर के सभी मोर्चो के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *