वाशिगटन : अमेरिका में न्यूजर्सी के अटलांटिक शहर में महात्मा गांधी के जीवन और उनके संदेशों को समर्पित एक संग्रहालय का उद्घाटन किया गया। इस संग्रहालय का उद्घाटन पिछले सप्ताहांत किया गया, जिसमें न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल सहित भारतीय अमेरिकी समुदाय के कई प्रभावशाली सदस्यों ने हिस्सा लिया।

इस संग्रहालय को न्यू जर्सी स्थित ‘गांधियन सोसाइटी ने आदित्य बिड़ला समूह के साथ मिलकर बनाया है। यह ‘राष्ट्रपिता को समर्पित अमेरिका में पहला संग्रहालय है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह संग्रहालय मार्टिन लूथर किग फाउंडेशन के साथ संभवत: भागीदारी करेगा, जिसमें आधुनिक युग के दो सबसे महान लोगों के जीवन और उनके संदेशों को प्रदर्शित किया जाएगा। जायसवाल ने यह संग्रहालय खोलने के लिए ‘गांधियन सोसाइटी और बिड़ला समूह की सराहना की।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *