सिंध : पाकिस्तान के सिंधप्रांत के जमशोरो जिले में नूरीबाद के पास यात्री बस में आग लगने से आठ बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। डॉन न्यूज ने पुलिस के हवाले से इस घटना की जानकारी दी है। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार नूरीबाद के उपाधीक्षक (डीएसपी) वाजिद थाहीम ने बुधवार को हुई इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बस से 11 शव निकाले गए है जिनमें से आठ बच्चों, एक महिला और दो पुरूषों शव के शामिल है।

उन्होंने बताया कि ये लोग मुगैरी समुदाय से है और कराची से खैरपुर नाथन शाह लौट रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि आग कोच की वातानुकूलित प्रणाली में खराबी के कारण लगी। उन्होंने कहा कि शवों और घायल लोगों को लियाकत यूनिवर्सिटी अस्पताल जमशोरो ले जाया गया है। इस बीच स्वयंसेवक भी बचाव और राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सिंधप्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने जमशोरो के उपायुक्त को तुरंत एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचने तथा घायलों को हर संभव सहायता मुहैया कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना की जांच रिपोर्ट तलब की हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *