इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से जंग छिड़ गई है। दोनों ही देशों की ओर से एक-दूसरे पर हमले हो रहे हैं। अमेरिका की ओर से ईरान पर 3 दिन में दूसरी बार हमला हुआ है। खबरों के अनुसार, अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात सिरिक, खुजस्तान, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए।
ईरान की ओर से हमले की पुष्टी की गई है। ईरान के अनुसार, सिरिक में एक शादी समारोह के दौरान मिसाइल गिराए गिए। इसमें 5 लोगों की मौत हुई जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। मरने वालों में 4 साल का एक बच्चा भी शामिल है। अमेरिका की ओर से खुजस्तान प्रांत पर हुए हमले में 7 लोगों की मौत होने की खबर है। इस हमले में 8 लोग घायल हुए। अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। इन हमलों के जवाब में ईरान ने भी बड़ा एक्शन लिया है। ईरान ने जॉर्डन और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। इसमें कई लोगों मारे गए हैं।
जॉर्डन में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने का दावा
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के इस दावे को खारिज कर दिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने जानकारी दी कि जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। ईरानी हमले जारी रहने के कारण स्थिति बदल भी सकती है।
PC: hindi.asianetnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
