इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले मुलाकात की है। यह मुलाकात पीएम मोदी की किर्गिस्तान आधिकारिक यात्रा के तहत सोमवार को हुई। दोनों नेता ‘छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स’ के उद्घाटन समारोह के लिए बिश्केक एरिना पहुंचे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दुनिया भर के खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को एक मंच पर लाती है।
खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से पहले मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली। बैठक में भारत-रूस के द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और आर्थिक सहयोग के साथ यूक्रेन युद्ध, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।
राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मानवता की भलाई के लिए दुनिया को अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत की ओर बढ़ना होगा। पीएम मोदी ने यूक्रेन मुद्दे पर भारत की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत इसके समाधान के लिए किए जा रहे सभी शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा।
pc- india tv hindi
