खेल डेस्क। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडोनेशिया के खिलाफ विमेंस एशिया कप में ग्रुप बी के मुकाबले में केवल 5 रन देकर 7 विकेट झटक इतिहास रच दिया है। इसके साथ वह एशिया कप (विमेंस और मेंस) के किसी भी मैच में 7 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंकाई महिला टीम की कप्तान अटापट्टू ने मैच में 3.3 ओवर की गेंदबाजी की। उन्होंने 19वें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक भी बनाई। उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने इंडोनेशिया की पूरी टीम 18.3 ओवर में केवल 49 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने ये मुकाबला 75 रन से अपने नाम किया।
इससे पहले एशिया कप मैच में पाकिस्तान की जावेरिया खान के नाम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने विमेंस एशिया कप 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ 8 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। अटापट्टू ने अजंता मेंडिस का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने सितंबर 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
