वाराणसी 30अक्टूबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 94वां संस्करण भाजपाइयों ने सुना।

पी एम मोदी ने कहा कि आज देश के कई हिस्सों में सूर्य उपासना का महापर्व छठ मनाया जा रहा है। छठ पर्व का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु अपने गांव, अपने घर, अपने परिवार के बीच पहुंचे हैं। मेरी प्रार्थना है कि छठ मइया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें।
पीएम मोदी ने कहा कि सूर्य उपासना की परंपरा इस बात का प्रमाण है कि हमारी संस्कृति हमारी आस्था का प्रकृति से कितना गहरा जुड़ाव है। इस पूजा के जरिए हमारे जीवन में सूर्य के प्रकाश का महत्व समझाया गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि साथ ही यह संदेश भी दिया गया है कि उतार-चढ़ाव जीवन का अभिन्न हिस्सा है, इसीलिए हमें हर परिस्थिति में एक समान भाव रखना चाहिए।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत आज अपने पारंपरिक अनुभवों को आधुनिक विज्ञान से जोड़ रहा है, तभी आज हम सौर ऊर्जा से बिजली बनाने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि सूर्यदेव का वरदान है “सौर ऊर्जा”
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने एक साथ 36 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में स्थापित किया है। दीपावली से ठीक 1 दिन पहले मिली सफलता एक प्रकार से हमारे युवाओं की तरफ से देश को एक स्पेशल दिवाली का उपहार है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय इंडस्ट्री और स्टार्टअप इस क्षेत्र में नए-नए इनोवेशन और नई नई टेक्नोलॉजी लाने में जुटे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता हमारे समाज के कण-कण में समाहित है और इसे हम अपने चारों और महसूस कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म जयंती का पुण्य अवसर है। साथ ही कहा कि इस दिन देश के कोने कोने में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है। यह दौड़ देश में एकता के सूत्र को मजबूत करती है तथा हमारे युवाओं को प्रेरित करती है।
रविवार को सुबह 11:00 बजे भाजपा महानगर के सभी मंडलों एवं सेक्टरों में एकजुट हुए कार्यकर्ता अपने-अपने शक्ति केंद्र तक पहुंचे और पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू होते ही हर हर महादेव के साथ उनका स्वागत किया।
प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने गुलाब बाग स्थित उत्तरी विधानसभा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुना साथ में मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, नंदलाल जायसवाल अनुपम पांडे आदि रहे।
कैंट मंडल में शिवपुरवा प्रथम, छित्तूपुर, लल्लापुरा, लहरतारा आदि शक्ति केंद्रों पर भी कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना।
रामनगर मंडल में भीटी सुल्तानपुर में ग्रामीणों के बीच कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना।
अस्सी स्थित मशहूर पप्पू की अड़ी पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना।
वहीं मध्यमेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सभी शक्ति केंद्र पर मन की बात को सुना।
सारनाथ मंडल के पहड़िया सेक्टर में कुन्ती विहार कालोनी बघवा नाला में कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुना। खजुरी सेक्टर में भी मन की बात को सुना गया।
मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व तथा नीरज जायसवाल एवं डॉ गीता शास्त्री के संयोजकत्व में महानगर के 200 में 180 सेक्टरों में मन की बात को सुना गया। जिसमें मुख्य रूप से संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, अभिषेक वर्मा गोपाल, शत्रुघ्न पटेल, जितेंद्र यादव, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, राम मनोहर द्विवेदी, अजीत सिंह, रतन मौर्या, कमलेश सोनकर और सिद्ध नाथ शर्मा रहे।
इन्होंने भी सुनी मन की बात
महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, आत्मा विशेश्वर, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, अभिषेक मिश्रा, इं० अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, डॉ गीता शास्त्री, एडवोकेट अशोक जाटव, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, नीरज जायसवाल, डॉ अनुपम गुप्ता, बृजेश चौरसिया, डॉक्टर हरि केशरी, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य,
डॉ रचना अग्रवाल, कुणाल पांडेय, शैलेंद्र मिश्रा, रितिक मिश्रा, इंदु भूषण गुप्त आदि रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *