इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात हुई थी और उन्होंने रूस यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की बात कही थी। इस मुलाकात के बाद अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अभी यूक्रेन के दौर पर है। उन्होंने यहां यूक्रेन की राजधानी कीव में कहा कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों में किसी भी तरह से योगदान देने के लिए तैयार है। 

क्या बोले जयशंकर
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, जयशंकर ने कहा कि अगर भारत किसी भी तरह से मदद कर सकता है, तो हम इसके लिए तैयार हैं। जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिन की यात्रा पर हैं। रूस द्वारा यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू करने के बाद कीव की यह उनकी पहली यात्रा है। अपनी यात्रा के दौरान, वह सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री रोडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय बातचीत कर रहे हैं।

ऐसे समय आया बयान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जयशंकर का यह बयान तब आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में संघर्ष को खत्म करने की अपील दोहराई थी। पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध में बिताया गया हर दिन मानवता को पीछे धकेलता है। वहीं शांति की दिशा में उठाया गया हर कदम मानवता में नई उम्मीद और उत्साह भरता है। हमें अंतहीन युद्ध से युद्ध की समाप्ति की ओर बढ़ना होगा।

pc- news24

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *