खेल डेस्क। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच कल से शुरू हुआ। पहले दिन  ईस्ट जोन के लिए कप्तान ईशान किशन ने शतकीय पारी खेल सभी का दिल जीता। वह दिन का खेल खत्म होने तक 111 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस अपनी इस शतकीय पारी के दौरान ईशान किशन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 4000 रन भी पूरे किए। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 67 मैचों की 109 पारियों में लगभग 40 के औसत से कुल 4060 रन  बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 19 अर्धशतक भी लगाए हैं। इशान किशन का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में  हाईएस्ट स्कोर 273 रन रहा है।  इस शतकीय पारी से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब घरेलू क्रिकेट में रेड बॉल फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने भारत की टेस्ट टीम में जगह मिलती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी। ईशान किशन ने चौथे विकेट के लिए शिखर मोहन (85 रन) के साथ मिलकर 94 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।  वह 135 गेंदों पर 111 रन बनाकर नाबाद रहे।

बड़ी पारी नहीं खले सके वैभव सूर्यवंशी
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईस्ट जोन की टीम ने साउथ जोन के खिलाफ पहले दिन 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए लिए हैं। ईशान किशन के साथ कुमार कुशाग्र (63 रन) नाबाद हैं। उसकी ओर से शिखर मोहन (85 रन) और अभिमन्यु ईश्वरन (72 रन) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली। वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। साउथ जोन की ओर से चामा वी मिलिंद ने 13 ओवर में 56 रन देते हुए 2 विकेट लिए।

PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *