खेल डेस्क। साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी इमरान ताहिर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है। गुयाना अमेजन वॉरियर्स टीम की कप्तानी कर रहे इमरान ताहिर ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से एक विश्व रिकॉर्ड बना डाला है।

इमरान ताहिर ने इस मैच में 4 ओवर्स की अपनी गेंदबाजी में 17 रन देने के साथ 5 विकेट हासिल किए।  इसके साथ ही अब पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। ताहिर ने जब 5 विकेट हॉल अपना पूरा किया तो उनकी उम्र 47 साल 166 दिन की थी।

इसके साथ ही वह पुरुष टी20 क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड कुक आइसलैंड्स के टोमाकानुटे रिटावा के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 46 साल 299 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लिया था। इससे पहले इमरान ताहिर (साउथ अफ्रीका) ने 46 साल 148 दिन की उम्र ऐसा किया था।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *