खेल डेस्क। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना महिला टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शिकस्त दी। श्रीलंकाई महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच को 4 विकेट से जीत दर्ज की।

अब भारत-श्रीलंका के बीच कल फाइनल मैच खेला जाएगा। टी20 इंटरनेशनल में अभी तक भारतीय टीम का पलड़ा श्रीलंका के खिलाफ भारी ही दिखा है। टीम इंडिया ने महिला टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका की टीम के खिलाफ 31 में से 25 मैचों में जीत हासिल की है। सिर्फ 5 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं एक मैच रद्द रहा है। इसी कारण फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है। भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के बीच में महिला टी20 एशिया कप में कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया 4 मैचों को जीतने में सफल रही है। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *