इंटरनेट डेस्क। 18वें ब्रिक्स समिट की आज से अधिकारिक शुरूआत होने जा रही है। लेकिन उसके पहले ही विदेशी नेताओं का दिल्ली में झमघट लग चुका है। शुक्रवार को सम्मेलन में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भी पहुंचे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ बातचीत की। 

दोनों के बीच हुई चर्चा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरान पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने और द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार की दिशा तय करने पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं की दो सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी मुलाकात है। ईरान के राष्ट्रपति के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के कुछ घंटे बाद यह वार्ता हुई।

पुतिन के साथ भी हुई चर्चा 
मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि रूस ने अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता को और मजबूत किया है। ऐसे भरोसेमंद और स्थिर साझेदार देशों के साथ अपने संबंधों को बढ़ाया है, जिन पर भरोसा किया जा सकता है। ब्रिक्स बिजनेस फोरम के नेताओं के सत्र को संबोधित करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि कई बार देशों के बीच प्रतिस्पर्धा बदसूरत रूप ले लेती है। यह स्थिति राज्य और सरकार के स्तर पर भी देखने को मिल रही है।

pc- khabargaon.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *