खेल डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। टीम इंडिया दिल्ली में खेला गया पहला मैच जीत चुकी है। दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है।

खबरों के अनुसार, स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए हैं। वे सीरीज के बचे हुए मैचों से बाहर हो सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। वरुण चक्रवर्ती हाल ही में अपनी इंजरी से बाहर होकर टीम इंडिया में वापस आए हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में वरुण ने चार ओवर डाले थे और 16 रन देकर एक सफलता हासिल की थी। इस बीच जानकारी सामने आई की मैच के दौरान ही वरुण को चोट लग गई थी, लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है। इसी कारण वह आज सीरीज का दूसरा मैच वे नहीं खेल पाएंगे। तीसरा और आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। चोट के कारण वह एशियन गेम्स की टीम से भी बाहर हो सकते हैं। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *