खेल डेस्क। एशियन गेम्स के 20वें एडिशन का आज से जापान के आइची-नागोया में आगाज होने जा रहा है। इस बड़े आयोजन में 45 देशों के खिलाड़ी 43 खेलों के 469 मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगे। उद्घाटन समारोह पालोमा मिजुहो स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार) के बीच आयोजित होगा। ओलंपिक पदक विजेता पिस्टल शूटर मनु भाकर और शॉट पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर को उद्घाटन समारोह के लिए भारत का फ्लैग-बेयरर चुना गया है।

 4 अक्टूबर को खत्म होने वाले एशियन गेम्स के 20वें एडिशन में 500 से ज्यादा भारतीय एथलीट 37 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें 267 पुरुष और 234 महिलाएं हैं। 314 खिलाड़ी पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। भारत की ओर से इसमें हिस्सा लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी हैं। 55 साल की श्रुति वोरा सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लेंगी।

वह घुड़सवारी में हिस्सा लेंगी। भारत की ओर से एथलेटिक्स में 79, हॉकी में 40, क्रिकेट और शूटिंग में 30-30, कबड्डी में 24 और रोइंग में 22 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

PC: ddnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *