खेल डेस्क। भारत  के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। चोट के कारण रचिन रवीन्द्र को टी-20 सीरीज के लिए कीवी टीम में जगह नहीं मिली है। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की टीम में फिर से वापसी हुई है। न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम में चोट से उबरकर स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल और तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की टीम में वापसी हुई है। एडम मिल्ने करीब एक साल बाद अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। इस टीम में लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, जैक फॉक्स और नाथन स्मिथ जैसे दिग्गज गेंदबाजों को भी जगह मिली है। 

ये है टी20 सीरीज का कार्यक्रम
आपको बता दें कि भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होगा, सीरीज का समापन 1 नवंबर को होगा। इसके बाद दोनों देशों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में विराट कोहली और राहित शर्मा का जलवा भी देखने को मिलने की पूरी उम्मीद है। टी20 सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को और 24 अक्टूबर को  क्राइस्टचर्च में  खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन, चौथा 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां टी-20 मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। 

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कीवी टीम इस प्रकार है
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, जैक फॉक्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट और नाथन स्मिथ।

PC: cricinfo
 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *