खेल डेस्क। एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का दबदबा आज भी बरकरार रहा। टीम ने आज ईरान को फाइनल में शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जापान के नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 ये भारत का ये तीसरा गोल्ड मेडल है। भारतीय टीम ने ईरान को 37-34 से हराया। उसने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब कबड्डी में पुरुष टीम से भी इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद है। आज फाइनल मुकाबला दोपहर 2:30 बजे ईरान से होगा।
गेम्स के 7वें दिन भारत अभी तक चार पदक जीत चुका है। इसमें एक गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज भी शामिल हैं। स्क्वॉश में पहली बार 2 भारतीय सिंगल्स कैटेगरी के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। 18 साल की अनाहत सिंह महिला और अभय सिंह ने पुरुष सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश किया। अनाहत सिंह विमेन सिंगल के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। लंबी दूरी के धावक सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन सिल्वर मेडल दिलाया।
महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन कैटेगरी में जीता रजत
महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन कैटेगरी में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदार्शा विनोद ने भारत के लिए रजत पदक जीता। भारत का ये शूटिंग में 11वां मेडल मिला है। इससे पहले एक गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शूटिंग में भारत जी चुका है। एशियन गेम्स 2026 में भारत अभी तक 27 पदक जीत चुका है। इसमें 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इससे वह मेडल टैली में 12वें स्थान बना हुआ है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
