खेल डेस्क। एशियन गेम्स 2026 में भारत ने आज गोल्ड के साथ शुरुआत की है। आज 11वां गोल्ड मेडल मिला है। ये गोल्ड मेडल भारतीय महिला टीम ने रिकर्व आर्चरी में दिलाया है। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम की भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ कोरिया को 5-3 से हराया। ये मौजूदा एडिशन में तीरंदाजी में भारत को मिला चौथा गोल्ड मिला है।

इससे पहले कंपाउंड टीम इवेंट में तीन गोल्ड देश को मिले थे। गेम्स के 13वें दिन भारत मेडल टैली के 7वें स्थान पर है। भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। इनमें 11 गोल्ड, 23 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

17 साल की कुमकुम मोहोद ने आज दबाव में बेहतरीन निशाने लगाए और अहम मौकों पर 10 अंक टीम को दिलाए। अंकिता भगत ने भी अनुभव का इस्तेमाल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि कीर्ति दबाव में नजर आई। भारत ने रिकर्व महिला टीम सेमीफाइनल में चीन को 5-1 से हराया था। 

PC: ndtv

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *