खेल डेस्क।  एशियन गेम्स 2026 में भारत ने आज भी अब तक चार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए हैं। आज का पांचवां गोल्ड पुरुष हॉकी टीम  दिला सकती है। भारत को एशियन गेम्स  2026 का 20वां गोल्ड मेडल  रेसलर अमन सेहरावत ने दिलाया। उन्होंने पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।  

अमन ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान नॉर्थ कोरिया के चोंग सोंग को 11-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। ये आज भारत का चौथा गोल्ड मेडल है। इससे पहले टीम इंडिया ने मेंस क्रिकेट टीम, प्रणवी उर्स ने गोल्फ और 17 साल की कुमकुम मोहोद ने तीरंदाजी में स्वर्ण अपने नाम किए।  भारत 83 मेडल के साथ मेडल टैली के 5वें स्थान पर है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। भारतीय को अब पुरुष हॉकी में स्वर्ण पदक मिलने संभावना है। पुरुष हॉकी के फाइनल में भारतीय टीम ने मलेशिया के खिलाफ 2-1 की बढ़त बना ली है।  कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगरात ने पेनल्टी कॉर्नर पर भारत की ओर से गोल किए हैं।  मलेशिया की ओर से  14वें मिनट में शेलो सिल्वरियस ने एक गोल किया।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *