इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा।  इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास बड़ा कारनामा करने का मौका होगा। अर्शदीप सिंह वह कर सकते हैं जो आज तक भारत का कोई भी तेज गेंदबाज नहीं कर सका है, अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे करने से महज 6 विकेट दूर हैं।

भारत के लिए अब तक 97 टी20 आई मैच खेल चुके अर्शदीप के नाम 144 विकेट दर्ज हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर 5 विकेट रहा है। टी20 फॉर्मेट में अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 

यदि अर्शदीप हैदराबाद में होने वाले चौथे मैच या इस सीरीज के दौरान अपने बाकी बचे 6 विकेट चटका लेते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे।

PC- cricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *