खेल डेस्क। भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने एक फिर से पैरा एशियन गेम्स में अपना दबदबा दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता है। इससे जापान के नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 5 गोल्ड सहित 19 हो गई है। इनमें से 4 गोल्ड एथलीट्स ने दिलाए। जबकि, एक शूटिंग में आया। भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

 गेम्स के दूसरे दिन आज भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने विमेंस की 400 मीटर टी20 दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 56.36 सेकेंड का समय निकालकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया।

दीप्ति ने लगातार दूसरी बार इस इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने 2022 में 56.59 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक कब्जा किया था। इस बार उन्होंने अपने समय में 0.23 सेकेंड का सुधार किया। इस स्पर्धा में जापान की नीना कानो ने सिल्वर और अकारी काटो ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 23 साल की तेलंगाना निवासी दीप्ति 2 बार पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 2024 में गोल्ड मेडल जीता था। वह इसी स्पर्धा में उन्होंने पैरालिंपिक ब्रॉन्ज मेडल  भी अपने नाम किया था। 

PC: indiatv

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *