खेल डेस्क। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 91) और शैफाली वर्मा (69) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय टीम ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 92 रनों से हराकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया। ये भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घरेलू मैदान पर टी20 फॉर्मेट में अपनी सबसे बड़ी जीत है।

इससे पहले साल 2016 में बेंगलुरु में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने 72 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं 2024 में मुंबई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 60 रनों से शिकस्त दी थी। मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने अपनी तूफारी अर्धशतकीय पारी से दो बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

शैफाली ने अपनी 69 रन की पारी में केवल 37 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए। वह भारत के लिए महिला टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।  इस साल अभी तक वह 52 छक्के लगा चुकी हैं। इससे पहले हरमनप्रीत कौर ने साल 2018 में वुमेंस टी20 क्रिकेट में 51 छक्के लगाए थे। 

एक साल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली भारतीय क्रिकेट बनी
वहीं शैफाली एक साल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर भी बन गई हैं। साल 2026 में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 9वीं बार अर्धशतक लगाया है। इस मुकाबले से पहले शैफाली और स्मृति मंधाना संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थीं। दोनों ने 8-8 अर्धशतक लगाए थे। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *