खेल डेस्क। भारतीय एथलीटों का पैरा एशियन गेम्स में बुधवार को भी शानदार प्रदर्शन जारी है।  जापान के नागोया में चल रहे गेम्स के तीसरे दिन आज देश को अब तक 9 मेडल मिल चुके हैं। इनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इससे भारत अब पैरा एशियन गेम्स की मेडल टैली में 5वें नंबर पर आ गया है। भारत अब तक अपने नाम 44 मेडल दर्ज करवा चुका है।

इसमें 12 गोल्ड शामिल है। आज सुबह आयुष वर्मा ने पुरुष शॉटपुट F53 इवेंट में देश को दिन का गोल्ड दिलाया। इसके बाद प्रवीण कुमार ने पुरुषों के हाई जंप टी64 इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सचिन खिलारी पुरुषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में गोल्ड जीतने में सफल रहे। आयुष ने 8.16 मीटर थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयुष का दूसरा मेडल है। वे एक ब्रॉन्ज भी जीत चुके हैं। ईरान के अलीरेजा हेमामी ने 8.09 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर और कजाकिस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कलीयेव ने 6.81 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 

प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण जीता
वहीं पुरुषों की हाई जंप टी64 स्पर्धा में प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पर कब्जा किया। उन्होंने 2.02 मीटर के अपने पिछले गेम्स रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। बंटी ने 1.92 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक पर कब्जा किया। सचिन खिलारी ने एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में देश को गोल्ड दिलाया। इसी स्पर्धा में मोहम्मद यासेर ने सिल्वर और परवीन ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। इस स्पर्धा में भारत को तीनों पदक मिले हैं। 
PC:  amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *