खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज  क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया ये मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बरकरार रखना चाहेगी। टीम इंडिया पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मैच में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है। सूर्यवंशी को नंबर-3 पर भेज सकती है।

भारत का ये 300वां टी-20 मैच होगा।  ईशान की जगह दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम में झारखंड के बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। किशन को पहले  मैच के दौरान मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी। टीम में एक ही बदलाव होने की संभावना है।वह मैच में टीम इंडिया के नाम भी एक बड़ी उपलब्धि दर्ज होगी। 

टीम ये उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनेगी। पाकिस्तान 304 मैचों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं भारत को अगर मैच में जीत मिलती है है तो वह 200 टी-20 जीतने वाला पहला देश बन जाएगा। दोनों देशों के बीच अब तक 32 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 20 मुकाबलों में जीत मिली है। 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल,  मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *