खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ कल खेले जाने वाले पांच मैचों टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले से भी ईशान किशन बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने दी है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला कल वेलिंग्टन में खेला जाएगा। उनकी जगह एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। इस बार वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। ऐसा होता है तो संजू सैमसन तीसरे नम्बर पर खेल सकते हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज  ईशान जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 24 अक्टूबर को दूसरे मैच से भी बाहर रहे थे। 

गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने आज कहा कि ईशान की रिकवरी अच्छी चल रही है। वे ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन तीसरे टी20 के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ईशान किशन ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टीम इंडिया शुरुआती दोनों मैच जीत चुकी है। वह अब तीसरा मेच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेना चाहिए। 

PC: cricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *