खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कल खेला जाएगा। मैच से पहले सीरीज के शुरुआती तीनों मुकाबले हार चुकी कीवी टीम के लिए बुरी खबर आई है। खबर ये है कि तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण सीरीज के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह 26 साल के तेज गेंदबाज मैट फिशर को टीम में जगह दी गई है।
वहीं, दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान मैट हेनरी को भी चोटिल हुए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पुष्टि की है कि फर्ग्यूसन को भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान दाहिने पैर की पिंडली में दर्द हुआ था। इसके बाद कराए गए स्कैन में उनकी मांसपेशियों में मामूली खिंचाव की पुष्टि हुई। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जानकारी दी कि लॉकी फर्ग्यूसन को मैदान पर वापसी करने के लिए लगभग एक सप्ताह या उससे थोड़ा अधिक समय तक आराम करना पड़ सकता है। ऐसे में वह भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के शेष मुकाबलों से वह बाहर हो गए हैं। फर्ग्यूसन की जगह शामिल हुए मैट फिशर पहले से ही गेंदबाजी कवर के तौर पर वेलिंगटन में टीम के साथ मौजूद थे।
वनडे सीरीज में खेल सकते हैं फर्ग्यूसन और हेनरी
न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी के दाहिने पैर की जांघ की मांसपेशियों में दर्द की शिकायत के बाद स्कैन कराया गया, जिसमें मामूली खिंचाव सामने आया। उनके हेनरी को ठीक होने में एक से दो सप्ताह का समय लगने की संभावना है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर के अनुसार, फर्ग्यूसन और हेनरी भारत के खिलाफ आगामी एकदिवसीय सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
