खेल डेस्क। ग्लेन फिलिप्स (107) और माइकल ब्रेसवेल (65) की तूफानी पारियों के बाद जैकब डफी (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने आज चौथे टी20 मेच में टीम इंडिया को 87 रन से शिकस्त दी।

न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 260 रन का टारगेट रखा। जवाब में टीम इंडिया  निर्धारित  20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना सकी।  भारत के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले रहे इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने अपने टी20 कॅरियर का तीसरा शतक लगाया।  ग्लेन फिलिप्स  ने अपनी शतकीय पारी के दौरान  49 गेंदों  का सामना किया। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 10 छक्के लगाए।

माइकल ब्रेसवेल ने अपनी तूफानी पारी के दौरान केवल 25 गेंदों का सामना किया। इस पारी में माइकल ब्रेसवेल ने चार चौके ओर छह छक्के लगाए। ग्लेन फिलिप्स को उसकी इस तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। भारतीय टीम पांच मैचों की इस सीरीज में अभी 3-1 से आगे है। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *