खेल डेस्क। टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्लेबाज जलवा भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बदलाव हुआ है।

आज सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने वनडे सीरीज के शुरुआत तीन मैचों की टीम में आकिब नबी को शामिल किया है। इससे पहले नबी वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए चुने गए थे, लेकिन अब वह शुरुआती तीन मैचों के लिए भी टीम में शामिल किए गए हैं।  बीसीसीआई ने जानकारी दी कि प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

उनके स्थान पर आकिब को भारतीय टीम में जगह दी गई है। प्रसिद्ध चोट से पूरी तरह से उबरे नहीं हैं।  आकिब ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वह भारत के लिए वनडे डेब्यू कर चुके हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मैच में बिना विकेट लिए ही 84 रन लुटाए थे।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *