खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज कल से शुरू होगी। सीरीज का पहला मुकाबला कल ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर सुबह साढे सात बजे से शुरू होगा। मैच में सभी की नजरें पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होंगी। रोहित एक बार फिर से कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे।

कोहली नंबर तीन पर खेलेंगे। चौथे नंबर पर टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर खेलते नजर आ सकते हैं। वहीं विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल का प्लेइंग इलेवन में शामिल होना लगभग तय है। हालांकि इसके लिए उन्हें ईशान किशन की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल भी खेलते नजर आ सकते हैं। ये देखने वाली बात होगी कि प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज को जगह मिलती है या नहीं। अर्शदीप सिंह को सीरीज के पहले मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की पूरी संभावना है। 

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:   शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी,अक्षर पटेल, कुलदीप यादव,अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *