खेल डेस्क। भारत ने वेलिंग्टन के मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को डीएलएस नियम के आधार पर चार रन से शिकस्त दी।  न्यूजीलैंड से मिले 135 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 7 विकेट गंवाकर 113 रन बना लिए हैं। इसके बाद बारिश के कारण खेल शुरू नहीं हो सका। भारतीय टीम ने इससे पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

वहीं भले ही  विराट कोहली आज दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 7 रन ही बना सके हो, लेकिन उन्होंने इस छोटी सी पारी के दम पर अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वह इस मैच में केवल एक रन बनाने के बाद वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इस मैच से पहले तक विराट कोहली और रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1971 रन बनाने में कामयाब रहे थे। विराट कोहली ने आज एक रन बनाते ही  इस मामले में पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली के अब  वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 1978 रन हो चुके हैं।

PC: cricinfo.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *