खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सभी को चौंकाते हुए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। शमी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से कहा कि सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूँ, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं। जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था – अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का। उसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ ना कुछ सिखाया। टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक प्रारूप नहीं, मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है। आज भारी दिल और खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर रहा हूं। 

शमी ने कहा कि इस सफर में मेरा साथ देने वाले हर टीम के साथी, कोच, परिवार और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जिनके अच्छे और मुश्किल दोनो वक्त में मुझ पर भरोसा बनाया रखा। बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मेरे टैलेंट पर भरोसा किया, मुझे आगे बढ़ने के मौके दिए और मेरे क्रिकेट के सफर में एक अहम भूमिका निभाई। आपका साथ और विश्वास मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। शमी ने आगे कहा कि मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट बॉल भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा। शुक्रिया, टेस्ट क्रिकेट। 

ऐसा रहा है अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर
आपको बात दें कि मोहम्मद शमी को लम्बे समय से भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। शमी ने 64 टेस्ट मैचों की 122 पारियों में 229 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 6/56 रहा है। वहीं उन्होंने 108 वनडे मैचों में 206 विकेट झटके हैं। वनडे में उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 7/57 रहा है। वहीं 25 टी20 में 27 विकेट हासिल किए हैं। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *