खेल डेस्क। वेस्टइंडीज टीम के पूर्व खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने अब टी20 क्रिकेट में अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वह अब टी20 में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने नेपाल प्रीमियर लीग 2026 में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वह इस टूर्नामेंट में विराटनगर किंग्स स्क्वॉड की तरफ से खेल रहे हैं।
रसैल ने अब टी20 क्रिकेट में अपने दस हजार रन पूरे किए हैं। रसेल ने 500 विकेट का आंकड़ा पहले ही पूरा कर लिया था। टी20 क्रिकेट में 10000 या उससे अधिक रन बनाने वाले 21वें खिलाड़ी हैं, जिसमें इस लिस्ट में शीर्ष पर 15062 रनों के साथ इंग्लैंड के जोस बटलर काबिज हैं। रसेल टी20 क्रिकेट में अब वेस्टइंडीज के केवल चौथे खिलाड़ी हैं जो दस हजार रनों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब हो गए हैं। वेस्टइंडीज की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम दर्ज है। पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 14999 रन बनाए हैं। क्रिस गेल ने 14562 रन, निकोलस पूरन ने 11520 रन, आंद्रे रसेल ने 10077 रन और आंद्रे फ्लेचर ने 9206 रन बनाए हैं।
वह 550 विकेट पूरे करने से केवल पांच विकेट दूर हैं रसेल
टी20 क्रिकेट में अभी तक पांच सौ या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा सिर्फ 6 खिलाड़ी ही करने में कामयाब हुए हैं, जिसमें एक नाम आंद्रे रसेल का भी शामिल है। वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। रसेल अब तक 616 टी20 मैचों 25.55 के औसत से 545 विकेट लेने में सफल रहे हैं। अब वह 550 विकेट पूरे करने से केवल पांच विकेट दूर हैं।
PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
