खेल डेस्क। गेंदबाजों के बाद आर्यवीर सहवाग (70 रन) और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (53 रन) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां के दम पर भारत ने ओमान में अंडर-19 एशिया कप में आज नेपाल को दस विकेट से शिकस्त दी।

मुकाबले में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 129 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम को दिया,  जिसे टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए 19.1 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया। भारत के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केवल 34 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया।

आर्यवीर ने  52 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से शानदार 70 रनों की पारी खेली।  कप्तान लक्ष्य ने भी संभलकर खेलते हुए 59 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 63 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। इससे पहले भारत की ओर से ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने 3-3 विकेट  अपने  नाम किए।

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *